Search

 
 
 

हजारीबाग: करंट से सफाईकर्मी की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

 
Hazaribagh: नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को एक सफाईकर्मी की मौत हो गयी. घटना कोनार पेट्रोल पंप के पास एक नर्सिंग होम में सफाई के दौरान हुई. सिरसी निवासी सफाईकर्मी आनंद उर्फ विक्की की मौके पर मौत हो गई. सफाई करते समय बिजली का नंगा तार सफाईकर्मी पर गिर गया था. इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों, सफाईकर्मी यूनियन और ग्रामीणों ने बभनवै के पास एनएच-33 रांची-पटना रोड को जाम कर दिया. यूनियन की ओर से मृतक के परिजनों ने नौकरी और मुआवजे की मांग करने लगे. मौके पर सदर बीडीओ और सीओ ने प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटाया. करीब घंटेभर के जाम में दोनों ओर से वहां कई वाहन फंसे रहे. आंदोलन खत्म होने के बाद सभी गंतव्य की ओर निकल पाए. इसे भी पढ़ें– रांची:">https://lagatar.in/ranchi-information-given-to-students-about-traffic-rules-emphasis-on-the-utility-of-helmet-seat-belt/">रांची:

विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी, हेलमेट-सीट बेल्ट की उपयोगिता पर जोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही