Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में सांप काटने से युवक की मौत

 
Hazaribagh: चौपारण की चोरदाहा पंचायत के ढोढिया में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान तुलसी गंझू के रूप में हुई है. बताया गया कि खेत में काम करने के दौरान जहरीले गेहूंमन ने उसे डंस लिया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौपारण लाना चाह रहे थे. लेकिन संसाधन नहीं होने के कारण तुलसी गंझू की मौत घर पर ही हो गई.
इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
घटना की सूचना पाते ही मुखिया अर्चना हेमरोम, भापजा नेता सह मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार यादव, उप मुखिया बैजनाथ गंझू और वार्ड सदस्य नौशाद आलम सहित कई लोगों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. भाजपा नेता राजकुमार यादव और मुखिया अर्चना हेमरोम ने ग्रामीण को आश्वस्त कराया कि कच्ची रोड की मरम्मत के लिए वन विभाग से मांग की जाएगी. 
इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही