Search

 
 
 

हजारीबाग : शांति और सौहार्द से बकरीद मनाने का निर्णय

 
Barkattha : हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित गोरहर थाना परिसर में रविवार को बकरीद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई. इसकी अध्यक्षता करते हुए गोरहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने शांति और सौहार्द से त्योहार मनाने की लोगों से अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भडकाऊ फोटो और वीडियो भेजने से परहेज करने की बात कही, अन्यथा ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने बकरीद दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का निर्णय लिया. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय, शिलाडीह के मुखिया निजाम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार पांडेय, लखन महतो, बेलकप्पी के मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पांडेय, गोरहर के मुखिया प्रतिनिधि छोटन कुमार कोल्ह, 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष कुदूस अंसारी, आदिवासी विकास उच्च विद्यालय शीलाडीह के प्रधानाध्यापक मुजीब अंसारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शमीम अंसारी, मौलवी रमजान,अर्जुन राणा, कुलदीप पांडेय, सुरेश कुमार पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, श्याम प्रसाद वर्णवाल, रिंकू माली, प्रदीप साव, ज्ञानदीप पांडेय के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आयुष्मान">https://lagatar.in/rims-earns-26-crores-from-ayushman-25-percent-will-be-distributed-among-doctors/">आयुष्मान

से रिम्स की 26 करोड़ की कमाई, 25 फीसदी डॉक्टरों में बंटेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही