Search

 
 
 

हजारीबाग : बरही प्रेस क्लब का चुनाव कराने का निर्णय, एकजुटता बनाये रखने पर जोर

 
5 सदस्यीय निर्वाचन कमेटी गठित, लोकतांत्रिक तरीके से होगा चुनाव Barhi :  स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में बरही प्रखंड के पत्रकारों की एक अहम बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जावेद इस्लाम ने जबकि संचालन प्रमोद विश्वकर्मा ने किया. मौके पर वरिष्ठ पत्रकार श्याममोहन शर्मा, कृष्णा प्रजापति, दयानंद चौरसिया मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई. पत्रकारिता के स्तर को ऊपर उठाने को लेकर पत्रकारों ने अपनी अपनी बातें सामने रखी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकार हित के लिए बरही में जल्द ही बरही प्रेस क्लब का चुनाव कराया जायेगा. चुनाव किस तरह होगा, चुनाव की रूपरेखा क्या होगी, चुनाव की तिथि एवं चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 5 सदस्यीय निर्वाचन कमेटी बनाई गई. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-rjd-state-secretary-sanjay-bhardwaj-congratulated-isro-on-the-successful-landing-of-chandrayaan-3/">देवघर

: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर राजद प्रदेश सचिव संजय भारद्वाज ने इसरो को दी बधाई

निर्वाचन कमेटी में इन्हें मिली जगह

निर्वाचन कमेटी में जावेद इस्लाम, श्याम मोहन शर्मा, कृष्णा प्रजापति, प्रमोद विश्वकर्मा और दयानंद चौरसिया को शामिल किया गया. निर्णय लिया गया कि जल्द ही निर्वाचन कमेटी की बैठक कर निर्वाचन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा. मौके पर सभी पत्रकारों ने एकजुटता पर जोर दिया. हर परिस्थिति में एक दूसरे को सहयोग करने का संकल्प लिया गया. बैठक में जावेद इस्लाम, श्याममोहन शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, कृष्णा प्रजापति, दयानंद चौरसिया, राजदेव गुप्ता, सुरेंद्र निषाद, प्रभाकर पाठक, अनुज सोनी, कृष्णा यादव, शोएब अख्तर, धनंजय कुमार, पंचम पांडेय, कमल शंकर पंडित, जयदीप सिन्हा, बिपिन पांडेय, सोनू पंडित, अजय कुशवाहा, अमित कुमार सोनी, योगेंद्र प्रजापति, कुमकुम सोनी, सोमनाथ ठाकुर समेत कई पत्रकार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :भीड़">https://lagatar.in/a-case-has-been-registered-against-seven-named-and-30-40-unidentified-people-in-the-mob-murder-case/">भीड़

द्वारा हत्या मामले में सात नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही