Search

 
 
 

हजारीबाग : जेपी भाई पटेल को समर्थन देने का फैसला

 
Hazaribagh:  जाने माने समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के प्रमुख उप प्रमुख एवं सभी चुने हुए पंचायत समिति सदस्यों ने कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जेपी भाई पटेल को लोकसभा चुनाव में समर्थन देने का फैसला किया है. बैठक में सभी ने एकजुटता से कहा कि हजारीबाग में हमें एक ईमानदार और साफ छवि के व्यक्तित्व को लाने की आवश्यकता है जो जमीन से जुड़ा हो एवं जिसके लिए हजारीबाग के लोग अधिक महत्वपूर्ण हो न एक व्यापारी जिसने पद पर रहते हुए सिर्फ अपना व्यापार को बढ़ाया हो. इस दौरान राजद जिला अध्यक्ष चरका यादव, सदर प्रमुख वीना देवी प्रमुख, प्रतिनिधि गणेश मेहता, उप प्रमुख रविकांत सिंह, पंचायत समिति सदस्य रवि बृजेश सिंह, अशोक यादव, मोहम्मद मजहर, अनीता देवी, मुन्ना मेहता, डॉ प्रदीप, एडवोकेट सतीश, राजेंद्र, नीलिमा देवी, सुरेश प्रसाद, मुकेश कुमार, बसंत जी, ललू यादव, दिनेश यादव, राजकुमार, पंकज, रवि लकड़ा दिनेश यादव, शेरू खान इत्यादि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-jbkss-supported-candidate-sanjay-mehta-filed-nomination/">हजारीबाग

: जेबीकेएसएस समर्थित प्रत्याशी संजय मेहता ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही