Hazaribagh : छात्रवृत्ति अधिकार मंच हजारीबाग इकाई ने सोमवार को छात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं के संदर्भ में जिला कल्याण पदाधिकारी से मुलाकात की. मांग पत्र के माध्यम से बताया गया कि वर्ष 2022-23 के हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति अब तक नहीं आई है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी किए हुए पांच माह से अधिक का समय हो चुका है. छात्र-छात्राओं का आवेदन अब भी डीएनओ व डीएलसी के पास ही रुका है. जिला कल्याण पदाधिकारी ने कोष खत्म होने की बात कही और फंड आने से छात्रवृत्ति भुगतान करने का आश्वासन दिया. मंच के जिला प्रभारी जीवन यादव ने कहा कि बीएड का पाठ्यक्रम समाप्त हो चुका है. कई छात्रों की फीस बाकी है. वे इसी छात्रवृत्ति के भरोसे हैं. वार्ता में विकास कुमार, ज्योति कुमारी, मंजू कुमारी, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-spurious-liquor-was-being-consumed-in-government-liquor-shops-three-people-arrested/">बेरमो
: सरकारी शराब दुकानों में खपाई जा रही थी नकली शराब, तीन लोग धराए [wpse_comments_template]
: सरकारी शराब दुकानों में खपाई जा रही थी नकली शराब, तीन लोग धराए [wpse_comments_template]
Leave a Comment