Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानेदार से मिला शिष्टमंडल

Advertisement
Advertisement
सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने की घटना की निंदा, मामले की जांच की मांग Daru : दारू बक्शीडीह में नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एक शिष्टमंडल थाना प्रभारी अमित कुमार से मुलाकात की. आरोपी सहायक अध्यापक मुकेश कुमार सिन्हा की गिरफ्तारी की मांग की गई. शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने से सभी वर्गों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस इसमें संलिप्त व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार करे. वहीं सहायक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंदन मेहता ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. अगर शिक्षक दोषी है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो. शिक्षक बेकसूर है, तो आखिर उन पर यह आरोप क्यों लगाया गया इसकी भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से सहायक शिक्षक काफी दुखी हैं. शिष्टमंडल के सदस्यों में मुख्य रूप से नाई समाज के जिला अध्यक्ष अत्यंत पिछड़ा वर्ग स्थान मंच के महामंत्री छेदी ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अत्यंत पिछड़ा वर्ग उत्थान मंच के अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नई समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-in-case-of-register-tampering-co-has-now-given-application-in-the-police-station/">हजारीबाग

: पंजी छेड़छाड़ मामले में अब सीओ ने दिया थाना में आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही