Search

हजारीबाग : डीसीसी से मिला चौपारण मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल

जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं दिए जाने की शिकायत Chouparan : चौपारण प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक की अगुवाई में चौपारण मुखिया का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीडीसी प्रेरणा दीक्षित से मिला. मुखिया संघ ने अधिकार हनन का आरोप लगाया. डीडीसी को लिखित आवेदन देकर मुखिया संघ ने कहा कि 15 माह बीत जाने के बाद भी प्रखंड में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं दी जा रही है. बीडीओ को निर्देशित किया जाए कि विभागवार पदाधिकारियों संग मासिक बैठक आयोजित हो. उन्होंने कहा कि जिले का सबसे बड़ा प्रखंड होने के कारण अंबेडकर आवास की संख्या बढ़ाई जाए. इसके अलावा अन्य कई मामलों पर शिकायत की गई. अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांगों पर डीसीसी ने संज्ञान लेकर हरसंभव समस्या समाधान का भरोसा दिया है. प्रतिनिधिमंडल में मुखिया रेखा देवी, देवंती देवी, अर्चना हेम्ब्रम, सुनीता देवी, मंटू सिंह, ममता कुमारी, उमा देवी, पूजा कुमारी मंजू देवी, संतोष सिंह, पप्पू रजक, गंदौरी दांगी, मुखिया प्रतिनिधी बिनोद सिंह, मोहन साव, हेलाल अख्तर, महेश भुईयां, कैलाश भुईयां आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-central-team-inspected-stp-and-jhiri-dumping-yard-located-in-smart-city/">रांची

: केंद्रीय टीम ने स्मार्ट सिटी स्थित एसटीपी और झीरी डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp