Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की वीसी से मुलाकात

Hazaribagh : हजारीबाग में विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने चंदन सिंह की अध्यक्षता में वीसी डॉ.अजीत कुमार सिन्हा से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने वीसी से एलएलएम में नामांकन में खाली बची सीटों पर जल्द से जल्द नामांकन लेने, साथ ही लॉ कॉलेज में छात्रों का 75% उपस्थिति अनिवार्य करने का आग्रह किया. सर्टिफिकेट के आवेदन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की व्यवस्था करने की मांग की गई. सभी मामलों पर प्रभारी कुलपति ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

कुलपति आवास पर भी रखी बात

छात्र मोर्चा ने कुलपति आवास से संबंधित विषय में कहा की आवास खाली नहीं होने के कारण प्रभारी कुलपति हजारीबाग में समय नहीं दे पा रहे हैं. इससे छात्रों को काफी परेशानी हो रही हैं. छात्रों को कुलपति के हस्ताक्षर के बिना समय पर डिग्री भी उपलब्ध नहीं हो पा रही. इस पूरे मामले में राजभवन को संज्ञान लेने की जरूरत है. छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल में अख्तर हाशमी और सुनील कुमार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: पूर्व">https://lagatar.in/ed-interrogating-former-engineer-shivkumar-and-light-worker-manoj-akela/">पूर्व

इंजीनियर शिवकुमार और हलका कर्मचारी मनोज अकेला से ईडी कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही