Search

 
 
 

हजारीबाग : अन्नपूर्णा देवी से मिला विभावि स्नातकोत्तर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

 
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, अन्नपूर्णा देवी से स्नातकोत्तर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला और एक ज्ञापन सोपा. हजारीबाग सदर के विधायक मनीष जायसवाल की उपस्थिति में संघ के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता एवं सचिव डॉ विनोद रंजन ने कार्यरत शिक्षकों की प्रोन्नति एवं वित्तीय लाभ से झारखंड सरकार द्वारा शिक्षकों को वंचित रखे जाने के मामले से मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि यूजीसी के दिशा निर्देशों को झारखंड सरकार समय पर अधिसूचित करती ही नहीं है. विलंब से किए गए अधिसूचना में मनमाने तरीके से अतिरिक्त बंदिशों का प्रावधान जोड़कर प्रक्रिया एवं अर्हता को काफी जटिल बना देती है. फलतः लंबे समय से शिक्षक प्रोन्नति एवं अन्य वित्तीय लाभों से वंचित रहने को विवश हैं. यह केवल शिक्षकों के लिए नहीं बल्कि उच्च शिक्षा के लिए भी प्रतिकूल स्थिति है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/shock-to-rahul-gandhi-from-high-court-petition-rejected-in-case-of-comment-on-amit-shah/">राहुल

गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अमित शाह पर टिप्पणी के केस में याचिका खारिज

अन्नपूर्णा देवी ने कार्रवाई का दिया भरोसा

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने स्नातकोत्तर शिक्षक संघ को इस बाबत विस्तृत बातचीत के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने इस मुद्दे पर कार्रवाई का भरोसा दिया. वहीं हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने विश्वविद्यालय परिसर मे जिला प्रशासन द्वारा लगातार किए जाने वाले राजनीतिक-सरकारी आयोजनों को अनुचित बताते हुए अविलंब ऐसे आयोजनों से विश्वविद्यालय परिसर को मुक्त रखने की मांग की. इसका स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने पुरजोर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें-राज्यसभा">https://lagatar.in/big-relief-to-rajya-sabha-mp-deepak-prakash-from-high-court/">राज्यसभा

सांसद दीपक प्रकाश को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही