Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति से मिला छात्र मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

सिक्योरिटी कंपनी पर उठाया सवाल, रिटायर्ड कर्मियों को विवि सेवा से हटाने की मांग विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरने और कैंटीन की सुविधा देने की मांग Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय अंतर्गत कार्य कर रही सिक्योरिटी कंपनी पर पूर्व और हाल में कई आरोप लगे. वहीं लगभग तीन महीने पूर्व ही इनकी निविदा की अवधि समाप्त हो गई है. लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से अगले आदेश तक की अवधि दे दी गई. यह कहीं से तर्कसंगत नहीं है. विश्वविद्यालय में कैंटीन की व्यवस्था सुचारू नहीं है, जिसे तत्काल प्रारंभ करने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-alleges-modi-government-ruined-psus-took-away-lakhs-of-jobs/">कांग्रेस

का आरोप, मोदी सरकार ने पीएसयू को बर्बाद कर दिया, लाखों नौकरियां छीन ली

रिटायर्ड कर्मियों पर रोक लगाने की मांग

विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे रिटायर्ड कर्मियों पर तत्काल रोक लगाने की बात कही गई. छात्र मोर्चा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सेवानिवृत्तकर्मियों को किसी भी हाल में सेवा विस्तार नहीं दिया जाए. मोर्चा ने कहा कि परीक्षा विभाग में छात्रों को किसी भी कार्य के लिए फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था ही की गई है, जिससे छात्रों को व्यर्थ में पैसा बर्बाद करना होता है. अतः आग्रह है के इस कार्य के लिए तत्काल ऑफलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था की जाए. छात्र मोर्चा ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों को एक से अधिक पूर्णकालिक पदों पर रखा गया है, जो कहीं से जायज प्रतीत नहीं होता.विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे कर्मियों का वर्षों से लंबित वेतन निर्धारण पर कार्रवाई करने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-in-view-of-the-scorching-heat-all-schools-in-patna-are-closed-till-june-24/">बिहारः

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में सभी स्कूल 24 जून तक बंद

कुलपति ने उचित कार्रवाई का दिया भरोसा

साथ ही कहा गया कि विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे निविदा कर्मियों का एक कार्य, एक वेतन को अविलंब लागू किया जाए और विधि महाविद्यालय में एलएलएम में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जाए. इन मामलों को लेकर छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष चंदन सिंह ने आवेदन दे कर कुलपति से मुलाकात की. इसपर कुलपति ने तत्काल सभी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. मौके पर अख्तर हाशमी, सुनील कुशवाहा, अनिल कुमार, साजन कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही