Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : प्रारंभिक विद्यालयों की अवधि में संशोधन की मांग

Hazaribagh : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर अंसारी ने हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल से मिलकर प्रारंभिक विद्यालयों की अवधि में परिवर्तन की मांग कराने में सहयोग की अपील की है. उन्होंने बताया है कि सरकार के सचिव के. रवि कुमार के ज्ञापांक एसपीइ / 51 / 09 / 2023 / 922 दिनांक 15-03-2023 के आदेशानुसार विद्यालय अवधि एक अप्रैल से 30 जून तक प्रातः 6.45 से अपराह्न दो बजे तक करने को अव्यावहारिक बताते हुए इसमें संशोधन के लिए सरकार से वार्ता की अपील की है. उन्होंने कहा है कि सरकारी विद्यालयों में गरीब बच्चे पढ़ते हैं और उनके माता-पिता भी इतने जागरूक नहीं है कि पूर्वाह्न 6.45 में बच्चों को तैयार कर भोजन देकर विद्यालय भेज पाएं. बच्चों को मध्याह्न भोजन विद्यालय में 11 बजे देने का प्रावधान है, तब तक बच्चे विद्यालय में भूखे रहेंगे. झारखंड में अप्रैल से जून में गर्मी प्रकाष्ठा पर होती है. प्रचंड धूप की वजह से बच्चे बीमार पड़ सकते हैं. इसे भी पढ़ें :सरहुल">https://lagatar.in/sarhul-capital-drenched-in-tribal-traditional-shade-grand-procession-taken-out/">सरहुल

: आदिवासी पारंपरिक छटा से सराबोर हुृई राजधानी, निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

विधायक ने सरकार तक बात पहुंचाने का दिया भरोसा

विधायक ने सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं आश्वासन दिया कि इस संबंध में वह सरकार से बात करेंगे और उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाएंगे. जो व्यावहारिक और न्याय सम्मत होगा, समय सारणी में परिवर्तन कराने का प्रयास करेंगे. इसके लिए मोहम्मद जहांगीर अंसारी ने सदर विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-sp-inspected-the-ram-navami-procession-route/">हजारीबाग

: डीसी-एसपी ने किया रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही