Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि में स्थायी कुलपति की मांग, एबीवीपी ने दिया धरना

Advertisement
Advertisement
19 फरवरी को राजभवन का घेराव, हजारों छात्र करेंगे कूंच Hazaribagh: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय की शैक्षिक समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और एबीवीपी कार्यकर्ता शामिल रहे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 11 सूत्री मांग पत्र विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के समक्ष रखा. उनकी मांगें है कि विभावि विधि महाविद्यालय में सत्र L.L.B 2022 -2025, B.A LL.B 2022 -2027 के विद्यार्थियों के सेमेस्टर 1 की परीक्षा की तिथि 3 दिन के अंदर प्रकाशित करें, विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे बसों को पुनः सुचारू ढंग से शुरू करें, संत कोलंबा महाविद्यालय UG पाठ्यक्रम में घटाए गए 20 % प्रतिशत सीटों को पुनः बढाने की प्रक्रिया को शुरू करें, फोर्थ ईयर इंटिग्रेटेड B.Ed की पढाई पुनः शुरू करें, मूल प्रमाण पत्रों के नाम अवैध वसूली में रोक लगाएं, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा विवि से लिए जा रहे मनमाने सुविधाओ पर रोक लगाते हुए पूर्व में लिए गए सुविधाओं की जाँच कराएं, चांसलर पोर्टल से नामांकन के नाम पर विद्यार्थियों से अवैध वसूली बंद करें. एक विद्यार्थी को एक आवेदन के आधार पर ही एक से अधिक विषयों में नामांकन की सुविधा प्रदान करें, सभी कॉलेज कैंपसों में विद्यार्थियो को मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी जाए, सभी कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए वीमेन सेफ्टी सेल का निर्माण किया जाये, B.A L.LB सेमेस्टर 6 की परीक्षा 5 माह से अधिक होने की बावजूद अबतक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया, 3 दिन के अंदर रिजल्ट प्रकाशित करें, विनोबा भावे विश्वविद्यालय में लगभग 6 वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ है, इसे जल्द से जल्द कराया जाय. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-landlords-strike-continues-for-two-days-talks-fail/">हजारीबाग

: भू-रैयतों का दो दिनों से धरना जारी, वार्ता विफल

ज्यादातर पदों पर प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त : नवलेश सिंह

मौके पर एबीवीपी के कार्यसमिति सदस्य नवलेश सिंह ने कहा कि आखिर राज भवन के पास क्या मजबूरी है कि पिछले 9 महीने से विभावि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति नही कर रहा है. लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों में प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त हैं. यह न्याय संगत और छात्र हित में नहीं है. राज भवन अविलंब स्थायी कुलपति की नियुक्ति करे. अब विद्यार्थि इंतजार करने के पक्ष में नही हैं. विश्वविधालय के सभी सत्र बिलंब हैं, समय से मूल प्रमाण पत्र निर्गत नही हो पा रहा है, विकास के सारे काम विवि में ठप हैं राजभवन इसकी चिंता करे. अपने कर्तव्य का निर्वहन करे और स्थायी कुलपति नियुक्ति करे. आगामी 19 फरवरी को राजभवन घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में विद्यार्थी रांची चलें. इसे भी पढ़ें-12">https://lagatar.in/grand-conference-of-jslps-in-morhabadi-on-12th-february-dc-said-make-preparations-in-such-a-way-that-the-program-becomes-an-example/">12

फरवरी को मोरहाबादी में JSLPS का महासम्मेलन, डीसी बोलें- तैयारी ऐसी करें कि कार्यक्रम एक मिशाल बन जाये

धरने में बड़ी संख्या में एबीवीपी के सदस्य रहे मौजूद

मौके पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नवलेश सिंह, प्रांत सह मंत्री रितेश यादव, विश्वविद्यालय संयोजक प्रवीण सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजप्रिंस गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु कुमार, प्रदेश कार्यरणी सदस्य हिमांशु सिंह, विभाग संयोजक रंजीत पाण्डेय, सह संयोजक सोनू राय, जिला संयोजक प्रभात कुमार,सह संयोजक मंदीप यादव, नगर मंत्री रुद्र राज, नगर सह मंत्री साक्षी सिन्हा, कारण मेहता, यशवंत कुमार,साहिल सिंह,चतरा जिला संयोजक मुन्ना यदुवंशी, छात्रा प्रमुख श्रुति सुभम, कृष्ण त्रिवेदी,विजय ओझा, साकेत सिंह, राज वशिष्ठ,तुषार सिन्हा,उज्वल तिवारी, शंकु,शेखर शर्मा, राजशेखर, राजदीप यादव विवेक यादव,विशाल कुमार, सत्यम कुमार,आकाश यादव लॉ कॉलेज इकाई अध्यक्ष शुभम कुमार मंत्री शुभ सिंह, बिट्टू आलोक, रिया सिन्हा, स्वाति सान्या, अभिनंदन रॉय, आकर्ष अकुल, सौरव देव,विकास कुमार,रितेश,निधि कुमार, पुरुषोत्तम, उदय, अदिति, सौम्या सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही