Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : प्राथमिक शिक्षकों की वरीयता सूची प्रकाशन की मांग

Hazaribagh : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हजारीबाग के अध्यक्ष मो. अतिकुज्जमा ने उपायुक्त-सह -जिला शिक्षा अपना समिति और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर जिले में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों की वरीयता सूची के प्रकाशन की मांग की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के सहायक निदेशक बांके बिहारी के निर्देशानुसार शिक्षकों की प्रोन्नति के संदर्भ में मास्टर वरीयता सूची का निर्माण कर बैठक में प्रस्तुत करना है. इस संदर्भ में संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि मास्टर वरीयता सूची प्रकाशन शिक्षकों के अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया जाना चाहिए. अगर उस सूची में कोई त्रुटि हो तो, उसका निराकरण ससमय सुनिश्चित किया जा सके. अंतिम वरीयता सूची में किसी तरह की त्रुटि नहीं रहनी चाहिए. इससे वर्षों से लंबित प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति मामले का निष्पादन करना संभव हो सकेगा. इसे भी पढ़ें : लगातार">https://lagatar.in/lpg-cylinder-prices-reduced-for-the-third-consecutive-month-gas-will-be-cheaper-by-rs-83-5/">लगातार

तीसरे माह घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम, 83.5 रुपये सस्ती मिलेगी गैस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही