Search

 
 
 

हजारीबाग : 2019 से पहले खुले प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने की मांग

 
झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के तत्वाधान में केंद्रीय कमिटी की बैठक संपन्न Hazaribagh: झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के तत्वाधान में केंद्रीय कमिटी की बैठक जैपनिज डेफोडिल स्कूल, हजारीबाग में संगठन के अध्यक्ष बिनोद भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड सरकार से मांग की गई की 2019 से पहले खुले सभी स्कूलों को बिना शर्त मान्यता दी जाए. साथ ही प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को अनुभव के आधार पर शिक्षक बहाली में प्राथमिकता देने, बिना भेदभाव के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति देने, प्राइवेट स्कूलों के बच्चों का भी केंद्रीय विद्यालय में नामांकन लेने आदि की मांग रखी गई. वहीं कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा नया कानून बना कर थोपने से राज्य के 70% परिवार के बच्चे प्रभावित हो जाएंगे. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिव ने एक स्वर में कहा कि यदि हमारी मांगों को सरकार नहीं मानती है, तो हम सभी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. बैठक में सभी 16 प्रखंड से आए पदाधिकारी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/jmm-takes-out-nyaya-yatra-in-gomia-regarding-release-of-hemant-soren-3-news-from-bokaro-including/">हेमंत

सोरेन की रिहाई को लेकर झामुमो ने गोमिया में निकाली न्याय यात्रा समेत बोकारो की 3 खबरें

केंद्रीय कमिटी की बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से प्रभु दयाल कुशवाहा, मधुप मनोहर, छोटेलाल साहू, अल्ताफ हुसैन, आरीज सागर, मधुसूदन प्रसाद मेहता, सोहेल अहमद नूर, मनोज राय, परवेज आलम, सत्येंद्र प्रसाद, अविरल बिहारी, राजेश कुमार शर्मा, रंजीत प्रजापति, शैलेश कुमार, अजीत कुमार मेहता, लक्ष्मण प्रसाद, प्रेम गुप्ता, पहलाद दुबे, अनिल कुमार यादव, पिंटू मोदी, पंकज कुमार, कामेश्वर कुमार, राम अवतार रजक, राज कपूर, विनोद पांडेय, मदन राणा, अशोक गुप्ता, नंदकिशोर सिंह, इरफान अहमद, अभिषेक कुमार मेहता, विकास कुमार पांडेय, विनय कुमार यादव, सुधीर चंद्रा, राजेश कुमार केसरी, बैजनाथ यादव, अमरदीप कुमार, बालेश्वर साहू, एके मिश्रा, राहुल सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-युवाओं">https://lagatar.in/sudesh-mahato-understands-the-pain-of-youth-vikas-rana/">युवाओं

का दर्द समझते हैं सुदेश महतो : विकास राणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही