Search

 
 
 

हजारीबाग : परिवहन मंत्री से मांग, यात्री किराया करें तय

 
ग्राहक पंचायत ने क्षेत्रीय परिवहन सचिव को सौंपा मांग पत्र Hazaribagh: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, हजारीबाग ने राज्य के परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंप कर 15 वर्षों से लंबित यात्री किराया तय करने की मांग की है. क्षेत्रीय वाहन प्राधिकर सचिव संतोष कुमार गर्ग, उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के माध्यम से मंत्री को पत्र भेजा गया है. मांग पत्र में बताया गया है कि राज्य भर में चलने वाली सवारी बसों में डीजल सहित कई अन्य विषयों को लेकर यात्रियों से लूट की जा रही है. इस लूट से बचाने के लिए झारखंड सरकार पहल करे. ज्ञात हो की पिछले 15 सालों में भी झारखंड में यात्री बसों का किराया तय नहीं किया जा सका है. जबकि पड़ोसी राज्य बिहार, छतीसगढ़ और ओडिसा में प्रत्येक पांच साल में किराया तय किया जाता है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-cyber-criminals-are-targeting-leaders-and-officials/">हजारीबाग

: साइबर अपराधी नेता-अधिकारी को कर रहे टारगेट

राज्य में 15 साल से नहीं हुआ है यात्री किराया का निर्धारण

वहीं, 2019 में रघुवर सरकार ने इस दिशा में पहल तो की थी, परंतु सरकार जाते ही यह मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया. राज्य में अंतिम बार वर्ष 2008 में अर्जुन मुंडा सरकार ने किराया निर्धारित किया था. उस समय में राज्य में डीजल का मूल्य प्रति लीटर 38 रुपए और पेट्रोल 55 रुपए था. इसमें नन एसी बसों के लिए 45 पैसा तथा एसी बसों के लिए 60 पैसा प्रति किलोमीटर किराया तय किया गया था. ज्ञापन सौंपनेवालों में संतोष कुमार यादव, अधिवक्ता संजय रविदास, रविकांत पांडेय, संतोष कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-will-come-to-dhanbad-on-friday-air-force-chopper-did-rehearsal/">प्रधानमंत्री

शुक्रवार को धनबाद आएंगे, वायुसेना के चॉपर ने किया रिहर्सल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही