Search

 
 
 

हजारीबाग: चलंगदाग नदी पर पुल बनाने की मांग, आवागमन में परेशानी

 
Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र आंगो पंचायत स्थित अंबाटोला के पास चलंगदाग नदी पर पुल नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश में यह नदी उफान पर होती है. ऐसे में बच्चों को पठन-पाठन के लिए स्कूल जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें उफनती नदी को पार कर स्कूल जाना पड़ता है. नदी में बाढ़ आ जाने के कारण कई बार बच्चे स्कूल जाने से भी वंचित हो जाते हैं. पुल नहीं होने से ग्रामीणों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. नदी में बाढ़ आने पर करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है. पंचायत समिति सदस्य संगीता कुमारी के प्रतिनिधि मुनेश्वर गंझू ने प्रशासन से जल्द से जल्द नदी पर पुल बनाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें- हर">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-har-ghar-jal-utsav-program-10-crore-rural-families-of-the-country-have-joined-the-facility-of-clean-water/">हर

घर जल उत्सव कार्यक्रम में बोले PM मोदी, देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं
उन्होंने बताया कि नदी पर पुल बनाने के लिए टेंडर हो चुका है, लेकिन अब तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है. पुल नहीं रहने के कारण नदी के बाढ़ में बहकर कर लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में नदी की तेज धार में बच्चों के बहने का खतरा सिर पर मंडराता रहता है. प्रशासन को इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि जल्द से जल्द नदी पर पुल का निर्माण हो सके. इसे भी पढ़ें- महिलाएं">https://lagatar.in/women-are-more-capable-than-men-at-home-we-treat-them-like-slaves-dont-do-this-bhagwat/">महिलाएं

पुरुषों से ज्यादा क्षमतावान, घर में हम उनके साथ गुलामों की तरह व्यवहार करते हैं….ऐसा ना करें : भागवत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही