Search

 
 
 

हजारीबाग : संथाली भाषा को प्रथम राजभाषा बनाने की मांग, सौंपा ज्ञापन समेत 2 खबरें

 
Hazaribagh : संथाली भाषा को प्रथम राजभाषा बनाने की मांग को लेकर आदिवासी सेंलेग अभियान जिला कमेटी के बैनर तले मांग पत्र सौंपा गया है. जिलाध्यक्ष बहराम हांसदा के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को ज्ञापन दिया जाएगा. संगठन ने 10 सवालों का जवाब सरकार से मांगा है. इसमें अनुच्छेद 345 के तहत संथाली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा क्यों नहीं दिया? सरना धर्म कोड की जगह "सरना आदिवासी धर्म कोड" बिल को पास कर बिना राज्यपाल के हस्ताक्षर के दिल्ली भेजा? जेएमएम के एमएलए, एमपी ओल चिकी लिपि का विरोध क्यों करते हैं ? क्यों कुर्मी महतो को 8.2.18 को आदिवासी बनाने का अनुशंसा किया है? क्यों असम-अंडमान के झारखंडी अदिवासियों को एसटी बनाने पर चुप है ? क्यों सीएनटी/ एसपीटी कानून का गला घोंट कर 23.3.2021 को शहरी विकास के नाम पर लैंड पूल बिल पास किया है ? इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-aimim-alleges-false-fir-vis-in-charge-opens-front/">हजारीबाग

: एआईएमआईएम ने झूठी प्राथमिकी का लगाया आरोप, विस प्रभारी ने खोला मोर्चा

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से जिला सेंगेल परगना लालजी सोरेन, इचक प्रखंड अध्यक्ष जगदीश हांसदा, इचाक प्रखंड परगना बाबूराम मुर्मू, विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मुर्मू, महादेव मरांडी, सोमार हेम्ब्रोम, लीलावती हांसदा, मालो देवी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. दूसरी खबर

बीएसएफ प्रशिक्षण केन्द्र मेरू ने किया गया पौधारोपण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ppp-1-5.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Daru : राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान की श्रृंखला में सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ मेरू हजारीबाग के तत्वावधान में वृक्ष सीमा सुरक्षा बल, मेरु में पौधरोपण किया गया. यह अभियान डेनियल अधिकारी, महानिरीक्षक के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत 40 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य पूरा करना है. इस अभियान में कमांडेंट मुकुंद कुमार झा, द्वितीय कमान अधिकारी सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों व सीमा प्रहरियों ने भाग लिया. महानिरीक्षक ने बताया कि इस प्रशासनिक अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को संवेदनशीलता के साथ बढ़ावा देना है. साथ ही अभियान के माध्यम से सहायक प्रशिक्षण केन्द्र हजारीबाग में समाज के सभी सदस्यों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता के लिए प्रेरित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ppp-2-1-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-heart-medical-scheme-approval-of-one-crore-rupees-for-one-thousand-patients/">झारखंड

हृदय चिकित्सा योजना: 1000 रोगियों के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही