Search

 
 
 

हजारीबागः व्यवसायी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी

 
Hazaribagh: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मॉसीपीड़ी स्थित अजीम इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मोहम्मद अजीम को फोन पर धमकी दी गई है. साथ ही 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी नहीं दोने पर दुकान में घुसकर गोली मारने की धमकी दी गई है. धमकी के बाद पूरा परिवार दहशत में है. व्यवसायी ने इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में आवेदन दिया है. थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है. इसे पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-officials-of-dragon-boat-federation-of-india-said-our-federation-is-real/">हजारीबाग

: ड्रैगन बोट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने कहा- हमारा फेडरेशन असली
व्यवसायी मोहम्मद अजीम ने आवेदन में कहा है कि थाना क्षेत्र के बकसपुरा मॉसीपीड़ी का रहने वाला हूं. हमारा अजीम इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से इलेक्ट्रिकल दुकान है. मेरे मोबाइल पर 17 मई को 11:20 बजे दिन में 90 222 56792 से फोन आया. फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई. रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है. 28 सेकेंड तक बातें हुई. जब पुनः उसके फोन पर कॉल लगाया तो उस नंबर पर फोन नहीं लगा. जब ट्रूकॉलर में उस नंबर को सर्च किया तो उसमें दीपक कुमार नाम बता रहा है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-security-of-women-players-depends-on-god-ruchi-kujur/">हजारीबाग

: भगवान भरोसे महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा : रूचि कुजूर
इसपर थाना प्रभारी बजरंग महतो ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है. बहुत जल्द खुलासा हो जाएगा. वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है, ताकि फोन लोकेशन के जरिए अपराधियों की धरपकड़ हो सके. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही