Search

 
 
 

हजारीबाग : केबी महिला कॉलेज के गेट पर धरना-प्रदर्शन

 
इंटर में नामांकन शुरू नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी भाजपा नेता ने सीएम और उच्च शिक्षा निदेशक का दिया हवाला Hazaribagh : मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से इंटर में नामांकन की स्वीकृति दिए जाने के बाद भी विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. उनका नामांकन केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग में शुरू नहीं किया गया है. जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो कॉलेज के गेट के पास ही आमरण अनशन पर बैठक जाएंगे. यह बात भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने सोमवार को केबी महिला महाविद्यालय के गेट पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशक ने महाविद्यालयों में सरकार के आदेश का पालन करने, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव की ओर से सभी प्राचार्यों को सरकार के आदेश का पालन करने की बात कही गई है. उसके बाद भी केबी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या की हठधर्मिता के कारण यहां इंटर में नामांकन प्रारंभ नहीं किया गया है. इसका वह विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि खुद शिक्षाविद् होने के नात छात्राओं और अभिभावकों का दर्द समझते हैं. यहां अधिकांश गरीब, मजदूर और किसान के बच्चे नामांकन ले कर पढ़ाई करते हैं. इसे भी पढ़ें :केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-government-spent-1073-crores-on-advertisement-in-three-years-supreme-court-angry-said-will-seize-the-budget/">केजरीवाल

सरकार ने विज्ञापन पर तीन साल में खर्चे 1073 करोड़, सुप्रीम कोर्ट भड़का…कहा, बजट सीज कर देंगे…

भाजपा नेता ने महाविद्यालय में अनियमितता का लगाया आरोप

भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि महाविद्यालय में कई तरह की अनियमितताएं भी हुई हैं, उसे वह उजागर करेंगे. इस मामले में वीसी के माध्यम से राज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे. नई शिक्षा नीति लागू होने के कारण डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने का यूजीसी का गाइडलाइन है. परंतु काफी संख्या में मैट्रिक उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए और वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते 29 जून को सभी अंगीभूत डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रखने का आदेश दिया था. उसके बाद राज्य के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटर की पढ़ाई पहले की भांति जारी कर दी गई है. धरना-प्रदर्शन में कई छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-two-arrested-with-555-lottery-tickets-rs-3310-seized/">बहरागोड़ा

: लॉटरी के 555 टिकटों के साथ दो गिरफ्तार, 3310 रुपए भी जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही