Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बीएड पाठ्यक्रम में दो मेथड पेपर करने की मांग को लेकर बीएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे विद्यार्थी परीक्षा नियंत्रक के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बीएड महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने सोमवार को प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन किया. छात्रों ने आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मांगों पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है. आठ मई को छात्रों के प्रदर्शन के बाद बीएड पाठ्यक्रम में दो मेथड करने के संबंध में तीन दिनों में कमेटी का निर्णय आने का आश्वासन दिया गया था. परंतु सप्ताह भर बीत जाने के बावजूद किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं आया. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-demonstration-of-teachers-on-reduction-of-summer-vacation-in-university-memorandum-submitted-to-vice-chancellor/">रांची

: विवि में गर्मी छुट्टी की कटौती पर शिक्षकों का प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन

कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक व एमएड के निदेशक ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी मांगों पर कार्रवाई की जा रही है. तर्कसंगत व विभिन्न तकनीकी पहलुओं को देख कर निर्णय लिया जाएगा. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि कुलपति के आदेशानुसार जल्द इस सप्ताह में परिषद की बैठक के पश्चात निर्णय आ जाएगा. तब जाकर बीएड के प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन समाप्त किया. दरअसल विनोबा भावे विश्वविद्यालय में बीएड पाठ्यक्रम में केवल एक ही मेथड पेपर की पढ़ाई होती है, जबकि अन्य विश्वविद्यालयों में दो मेथड पेपर के अनुसार पढ़ाई कराई जाती है. इस विषय को लेकर छात्र काफी आशंकित व चिंतित हैं. उसको लेकर कई महीने से छात्र अपनों मांगों को विभावि प्रशासन के समक्ष रख रहे थे. प्रदर्शन में जीवन यादव, देव विकास, रिया बाला डे, अभिषेक राज, पुष्पांजलि, मोहम्मदी, तंजील, आलोक, प्रद्युमन, खुशबू, दिव्या, अनिल, सौरभ, गीता, जयंती, विकास, विक्रम, मो मेराज, सोनू, यशोदा, अर्चना, सदाकत समेत विभिन्न बीएड कॉलेजों के प्रशिक्षु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हाथियों">https://lagatar.in/common-people-troubled-by-the-terror-of-elephants-forest-department-silent/">हाथियों

के आतंक से आम जन परेशान, वन विभाग मौन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही