Hazaribag : हजारीबाग के फुटपाथ दुकानदारों को अभी तक वेंडिंग जोन बना कर नहीं दिया गया है. इसको लेकर गरीब फुटपाथ दुकानदार संघ ने शुक्रवार को शहर में जमकर प्रदर्शन किया. भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि जिला प्रशासन फुटपाथ दुकानदारों को वेंडर जोन में दुकान आवंटित करे. नगर निगम क्षेत्र की दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से करे. अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों के सामान को तोड़-फोड़ ना करे. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-energy-fair-will-be-organized-on-january-21/">साहिबगंज
: 21 जनवरी को होगा ऊर्जा मेला का आयोजन)
: क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को परिवहन विभाग ने किया पुरस्कृत [wpse_comments_template]
: 21 जनवरी को होगा ऊर्जा मेला का आयोजन)
बिना वेंडर जोन दिये दुकानों का किया जा रहा अतिक्रमण
फुटपाथ दुकानदारों ने कहा कि उन्हें वेंडर जोन में दुकानें नहीं मिल रही हैं. ऊपर से उनकी दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया जा रहा है. सरकार उनकी रोजी-रोजगार छीना रही है. पहले फुटपाथ दुकानदारों को दुकान दे. उसके बाद ही वे लोग फुटपाथ पर से दुकाने हटायेंगे. प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, विधायक प्रतिनिधि विशाल बाल्मीकि, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, पंकज मेहता, राजेश गुप्ता, विजय गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-transport-department-awarded-the-winners-of-the-quiz-competition/">सिमडेगा: क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को परिवहन विभाग ने किया पुरस्कृत [wpse_comments_template]
Leave a Comment