Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डाक विभाग ने सूरजकुंड पर विशेष आवरण जारी किया

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : डाक विभाग द्वारा सूरजकुंड पर शुक्रवार को विशेष आवरण जारी किया गया. यह आवरण हजारीबाग में डाक टिकट प्रदर्शनी छोटानागपुर स्टाम्प फेस्ट 2022 के दूसरे दिन मुख्य अतिथि पद्मश्री ब्लू इमाम, विशिष्ट अतिथि वरीय अधिवक्ता विक्रम सेन एवं अलका इमाम की उपस्थिति में डाक विभाग द्वारा जारी किया गया. मालूम हो कि देश की समृद्ध संस्कृति विरासत को प्रदर्शित करने और छात्रों तक पहुंचने के लिए झारखंड परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन के मार्गदर्शन में हजारीबाग में डाक टिकट प्रदर्शनी छोटानागपुर स्टाम्प फेस्ट का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-use-of-machine-in-mnrega-dobha-construction-fir-registered-against-many-people-including-beneficiary-head-bpo/">कोडरमा

: मनरेगा डोभा निर्माण में मशीन का उपयोग, लाभुक, मुखिया, बीपीओ समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

पद्मश्री ब्लू इमाम ने प्रकाश डाला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/170-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्य अतिथि पद्मश्री ब्लू इमाम ने सोहराय कला की खोज के संबंध में अपने संस्मरण और डाक विभाग द्वारा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, कला आदि के संबंध में जारी किए जाने वाले डाक टिकट तथा विशेष आवरण के महत्व पर प्रकाश डाला.      डाक अधीक्षक एसके मिश्र ने बताया कि छोटानागपुर स्टाम्प फेस्ट 2022 का आज दूसरा दिन है. डाक संग्रह कर्ताओं ने अपने अद्भुत व अविस्मरणीय संग्रह प्रदर्शित किए. उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. छात्रों ने पत्र लेखन, ऑनलाइन क्विज, पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया है, उन्हें भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. कोरोना को देखते हुए अभी सभी को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा. जिसे वे वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं. बाद में उन्हें बुलाकर सम्मानित किया जाएगा और मेडल प्रदान किया जाएगा इसे भी पढ़ें-कमलजीत">https://lagatar.in/indian-embassy-in-the-process-of-sending-kamaljits-body-to-jamshedpur/">कमलजीत

का शव जमशेदपुर भेजवाने की कार्रवाई में जुटा भारतीय दूतावास

क्या है सूरज कुंड

हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के बेलकप्पी ग्राम पंचायत में एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है, जो सूरज कुंड के नाम से विख्यात है. उच्च सल्फर की मात्रा के कारण इस पानी का चिकित्सीय प्रभाव होता है. यहां सूर्य कुंड, लक्ष्मण कुंड, ब्रह्म कुंड, राम कुंड और सीता कुंड नाम से पांच कुंड हैं. झारखंड में एक साथ इतने गर्म कुंड और कहीं नहीं हैं. यहां हर साल वसंत में  एक बड़ा मेला लगता है. सर्दियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. इसे सम्मानित करने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा सूरजकुंड पर विशेष आवरण जारी किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही