Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: डाक विभाग ने घर-घर तिरंगा उपलब्ध कराने का उठाया बीड़ा

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान देशवासियों से किया है. इसी को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने घर-घर तिरंगा उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है. हजारीबाग डाक प्रमंडल के अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों से अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने की अपील की है. डाक विभाग भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-monkeypox-suspected-patients-sample-sent-to-pune/">गिरिडीह

: मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज का सैंपल भेजा गया पुणे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ttt-2.jpg"

alt="" width="600" height="700" />

25 रूपये में मिल रहा है तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजारीबाग के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में तिरंगा उपलब्ध है. यह तिरंगा 25 रुपए में मिल रहा है, जिसे ग्राहक सीधे काउंटर पर आकर या फिर डाक विभाग के ``ई – पोस्ट ऑफिस`` पोर्टल पर ऑनलाइन आर्डर कर ले सकते हैं. डाक अधीक्षक ने यह भी बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को सेल्फी लेने के लिए प्रधान डाकघर एवं मंडल के चुनिंदा डाकघरों में सेल्फी स्पॉट बनाए जाएंगे, जहां लोग सेल्फी ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें-सरकारी">https://lagatar.in/weekly-holiday-on-friday-legal-action-will-be-taken-against-those-who-do-not-obey-the-order-education-secretary/">सरकारी

स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी का मामला, आदेश नहीं मानने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : शिक्षा सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही