Search

 
 
 

हजारीबाग : मृतक के आश्रित को मिला प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का लाभ

 

बैंक प्रबंधक ने नॉमिनी को सौंपा दो लाख का चेक

Hazaribagh : हजारीबाग के इन्द्रपुरी चौक के नजदीक झारखंड ग्रामीण बैंक में गुरुवार को अश्रितों को 2 लाख का चेक दिया गया. चेक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिया गया. बता दें कि बीते साल 29 जुलाई 2022 को भोला कुमार नामक युवक का देहांत हो गया था. मृतक भोला का खाता ग्रामीण बैंक में था और उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना करवा रखा था. उसने अपने बैंक खाता में नॉमिनी अपनी बहन गीता कुमारी का बना रखा था. इसलिए उसकी मौत के बाद उसकी बहन गीता को ग्रामीण बैंक के द्वार दो लाख का चेक दिया गया.

बैंक के रीजनल मैनेजर ने खाता धारकों से की अपील

झारखंड ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर ने खाता धारकों से अपील की है कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अवश्य कराएं. यह सुविधा सभी बैंकों में है. इस सुविधा का लाभ सभी खाता धारकों को लेनी चाहिए. इस बीमा की प्रीमियम राशि काफ़ी न्यूनतम है, जिससे किसी भी वर्ग को परेशानी नहीं होगी. वहीं, प्रबंधक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि क्लेम धारक हजारीबाग के नूरा रोड इन्द्रपुरी निवासी हैं. मौके पर बैंक के रीजनल मैनेजर एमसी पॉल, शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार,  राधे श्याम सिंह,  बैंक की पल्लवी कुमारी,  मनीषा कुमारी, प्रभु नारायण सहित सभी बैंककर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर,">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-delhi-ncr-punjab-and-jammu-and-kashmir/">दिल्ली-एनसीआर,

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही