Search

 
 
 

हजारीबाग : मुखिया पर उपमुखिया ने लगाया अनियमितता का आरोप

 
Barkagaon:  बड़कागांव प्रखंड के ग्राम पंचायत हरली के उपमुखिया सुनील कुमार ने मुखिया कविता देवी पर विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाया है. उपमुखिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुखिया के खिलाफ जांच की मांग की है. हरली पंचायत के उपमुखिया ने पंचायत सचिव एवं मनरेगाकर्मी की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. उपमुखिया ने 15वें वित्त मध्य योजना से पंचायत के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों मे भारी अनियमित व गड़बड़ी की शिकायत की है. आरोप है कि बिना काम किए पैसा निकासी करने साथ ही घटिया निर्माण किया जा रहा है. आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम आवेदन देकर शिकायत की है एवं जांच करने की मांग की है. जिसमें जल नल योजना, मारेगा योजना, डोभा निर्माण कार्य, बाबा आंबेडकर आवास योजना में अनियमितता के आरोप हैं. उनका कहना है कि मुखिया पति जनवितरण प्रणाली के संचालक एवं प्रखंड डीलर संघ के प्रखंड सचिव हैं. मुखियापति का धौंस दिखाकर कार्ड धारी को मात्रा से कम राशन दिया जाता है. उपमुखिया सहित अन्य वार्ड सदस्यों ने इस पर संज्ञान लेने या अपनी सदस्यता निरस्त करने की बात आवेदन में कही है. इस आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सहित मनरेगा आयुक्त एवं उपायुक्त हजारीबाग को भी प्रेषित किया है. इस आवेदन में उपमुखिया सुनील कुमार के अलावा वार्ड सदस्य खुशबू कुमारी राणा, सुनीता देवी, रेणु देवी, सरिता देवी, बीना देवी, पुनीता देवी के संयुक्त रूप से हस्ताक्षर हैं. इसे भी पढ़ें-संगठित">https://lagatar.in/efforts-to-curb-organized-crime-dig/">संगठित

अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश : डीआईजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही