Search

 
 
 

हजारीबाग : अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

 
कम वोटर टर्न आउट वाले बूथों के बीएलओ को दिए निर्देश घर-घर जाकर मतदान नहीं करने के कारणों की जानकारी लें Hazaribagh:  आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग की अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने हजारीबाग का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया के साथ विभिन्न मतदान केन्द्रों में मिनिमम एस्योर्ड फैसिलिटी का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने मांडू विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 31/32, हजारीबाग के 438/439, नगर निगम क्षेत्र कुम्हार टोली पारनाला के मतदान केन्द्र संख्या 213, 214 व 215 का जायजा लिया. निरीक्षण में दौरान मतदान बूथों पर साफ-सफाई, शौचालय, रैंप, बिजली, पेयजल, आगम एवं निकास द्वार, मतदान केंद्र की दूरी, सड़क आदि का जायजा लिया. उन्होंने कम वोटर टर्न आउट वाले मतदान केंद्रों में सूचीबद्ध लोगों के घर-घर जाकर मतदान नहीं करने के कारणों की जानकारी लेने का निर्देश संबंधित बीएलओ को दिया. अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शत-प्रतिशत मदतान के लिए समेकित प्रयास और जन जागरुकता महत्वपूर्ण है. मौके पर सदर एसडीओ अशोक कुमार, सदर सीओ मयंक भूषण भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mdm-personnel-surrounded-jayant-sinhas-residence/">हजारीबाग

: जयंत सिन्हा के आवास को एमडीएम कर्मियों ने घेरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही