Search

हजारीबाग :  उपायुक्त ने बाल कलाकार अथर्व बक्शी को हारमोनियम देकर सम्मानित  किया, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Hazaribagh : स्वर स्वर्ण भारत रियलिटी शो के प्रतिभागी हजारीबाग के बाल कलाकार अथर्व बक्शी को उपायुक्त नैन्सी सहाय ने अपने कार्यालय में भेट स्वरुप हरमोनियम देकर सम्मानित किया.सम्मानित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस छोटी सी उम्र में गायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना बड़ी बात है. उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में बाल कलाकार अथर्व बक्शी की गायकी को सुना और प्रभावित हुई एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया. इसे भी पढ़ेंखुद">https://lagatar.in/ranchi-businessmen-will-make-temporary-parking-in-upper-market-with-their-own-money/">खुद

के पैसे से अपर बाजार में अस्थायी पार्किंग बनवाएंगे व्यवसायी अथर्व फिलहाल बहुत छोटी उम्र में हैं. लेकिन गायकी से उनका कद बहुत बड़ा लगता है. वर्तमान में अथर्व मुंबई में सुरेश वाडेकर अकादमी से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ले रहे हैं.इनके माता पुरवा बक्शी एवं पिता सत्येंद्र बख्शी हजारीबाग झील रोड नूरा के निवासी हैं. वर्तमान में इनकी शिक्षा दीक्षा मुंबई में हो रही है. इसे भी पढ़ेंहजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hundreds-of-students-upset-due-to-non-payment-of-scholarship/">हजारीबाग

: छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने सैकड़ों छात्र परेशान एक टीवी शो स्वर स्वर्ण भारत सिंगिंग रियलिटी शो के 28 प्रतिभागियों में अथर्व का चयन टॉप 8 में हो गया है. अथर्व स्वर स्वर्ण भारत प्रतियोगिता के ग्रुप में सबसे छोटी उम्र की कलाकार है. इस रियलिटी शो के जज कैलाश खैर, कुमार विश्वास और सुरेश वाडेकर और रवि किशन हैं.पिछले 2 साल में अथर्व ने गायन की 6 ऑनलाइन प्रतियोगिताएं जीती है.उपायुक्त द्वारा सम्मानित किये जाने के क्रम में अथर्व के साथ उनकी दादी सुनीता बक्शी,चाचा संजय कुमार बक्शी एवं इनके परिवार के सदस्य व संस्कृति कर्मी डॉक्टर प्रहलाद सिंह  मौजूद थे. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की अन्य खबरों के यहां क्लिक करें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//