Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डॉ. भीमराव अंबेडर को उपायुक्त ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Hazaribagh: उपायुक्त नैंसी सहाय ने जिलेवासियों को अंबेडकर जयंती की बधाई दी है. नैंसी सहाय ने डिस्ट्रिक बोर्ड चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान प्रकट किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि संविधान के सूत्रधार बाबा की जयंती की बधाई देती हूं. संविधान के रचयिता, ज्ञान और विलक्षण प्रतिभा के धनी डॉ. अम्बेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शिक्षाविद, कानूनी विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में काम किया. डॉ साहेब की सामाजिक न्याय की अवधारणा अतुलनीय थी जो सामाजिक समरसता का संदेश देता है. उनका मूल मंत्र है- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो`, हमेशा प्रासंगिक रहेगा. बाबा साहेब का पूरा जीवन प्रेरणास्त्रोत है. उनके विचारों, आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यता है. मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, सदर एसडीओ शैलेश कुमार, डीपीआरओ रोहित कुमार, एपीआरओ परिमल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-said-there-is-nothing-for-bihar-in-bjps-manifesto-samrat-called-it-a-milestone/">तेजस्वी

ने कहा, बीजेपी के मेनिफेस्टो में बिहार के लिए कुछ नहीं, सम्राट ने बताया मील का पत्थर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही