Search

हजारीबाग : खुदा के बारगाह में उमड़े अकीदतमंद, रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की

Hazaribagh : इस्लाम धर्मावलंबियों ने हजारीबाग के जामा मस्जिद समेत खुदा के विभिन्न बारगाहों में पाक माह रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की. इस मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी. हजारीबाग के सुल्तान-ए-हिंद, पगमिल, ग्वालटोली, इंद्रपुरी, लाखे, मटवारी समेत विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने अल्लाह से भाइचारगी और अमन-चैन की दुआएं कीं. दिनभर के रोजे के बाद शाम में नमाज के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें अकीदतमंदों ने रोजा खोला. कई बच्चों ने भी रोजा रखा है. कई जगहों पर इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ विभिन्न धर्मों के लोग शामिल हुए. इधर जामा मस्जिद समेत विभिन्न मार्गों में सेवइयों, दुपल्ले टोपियों, इत्र आदि के बाजार सज गए हैं. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/bulldozers-run-over-rs-1000-crore-worth-of-illegal-sea-side-studio-in-mumbai/">मुंबई

में समुद्र किनारे पर बने 1 हजार करोड़ रुपये के अवैध स्टूडियो पर बुलडोजर चला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp