Search

 
 
 

हजारीबाग : रामलला के दर्शन के लिए 23 को अयोध्या रवाना होंगे भक्त

 
बड़ा अखाड़ा प्रांगण में बैठक कर लिया गया निर्णय महंत विद्यानंद ने की सभी से शामिल होने की अपील Hazaribagh: अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए हजारीबाग से भी अयोध्या जाने की तैयारी चल रही है. मंगलवार को बड़ा अखाड़ा प्रांगण में बैठक कर निर्णय लिया गया. अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर हजारीबाग से राम भक्त 23 जनवरी को अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर दो बजे भोजन उपरांत यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा में बस से आना-जाना भोजन समेत अन्य व्यवस्था हजारीबाग विभाग करेगी. ठाकुरबाड़ी के महंत विद्यानंद महाराज ने कहा कि यह हिंदुओं के लिए बेहद गर्व की बात है कि आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है. इसे लेकर हर एक राम भक्त उत्साहित हैं. राम मंदिर बनाने में कई कारसेवकों ने अपने जीवन को बलिदान कर दिया. उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी. वहीं, अयोध्या पहुंच कर रामभक्त सरयू नदी में जलाभिषेक करेंगे. इसकेबाद भगवान श्रीराम का दर्शन करेंगे. महंत ने आम लोगों से अपील की है कि इस यात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. इसे भी पढ़ें-नीतीश">https://lagatar.in/nitishs-minister-said-there-is-no-plan-for-jdus-return-to-nda/">नीतीश

के मंत्री ने कहा, NDA में जेडीयू की वापसी का कोई प्लान नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही