Search

 
 
 

हजारीबाग : सड़क है या गड्ढा, पता करना मुश्किल

 
निलकंठवा टोला में सड़क पर पैदल चलना भी दूभर पक्की सड़क के लिए तरह रहे ग्रामीण, कई बार की मांग Vishnugarh, Hazaribagh :विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत अंतर्गत निलकंठवा टोला के ग्रामीण सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं. सड़क ऐसी है कि उस पर पैदल चलना भी दूभर है. सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, यह पता करना मुश्किल है. सड़क कच्ची है, लिहाजा घरों से निकलने वाले पानी की वजह से कीचड़ से सनी रहती है. ग्रामीण अपने खर्च पर मिट्टी-मोरम डाल कर सड़क को चलने लायक बनाते हैं. ग्रामीण, क्षेत्र के विधायक और सांसद से कई बार सड़क के पक्कीकरण की मांग कर चुके हैं, पर उनकी अब तक मांग अनसुनी ही है. ग्रामीण जागेश्वर कुमार कहते हैं कि इस सड़क से हर रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं. सड़क की बदहाली के कारण राहगीर कई बार गिर जाते हैं. इसके बावजूद न तो जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान दिया और ना ही नौकरशाहों ने. एक अदद पक्की सड़क की मांग ग्रामीण लंबे अरसे से करते आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ed-raids-17-locations-linked-to-amba-prasad/">हजारीबाग

: अंबा प्रसाद से जुड़े 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही