Search

 
 
 

हजारीबाग डीआईजी ने किया संवेदनशील बूथों का निरीक्षण, लोगों से की वोट देने की अपील

 
Hazaribagh : लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने गुरुवार को संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया. डीआईजी ने जिले के बरही और पदमा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कई संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय स्थित बूथों और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. मौके पर मौजूद लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. साथ ही बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनसे बात की और मतदान के प्रति जागरूक किया. डीआईजी ने लोगों को कहा कि वह अपने मतों का प्रयोग निर्भिक होकर करें. कोई डराने-धमकाने की कोशिश करें तो इसकी सूचना पुलिस को दें. निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को डीआईजी ने कई दिशा- निर्देश भी दिए. इसे भी पढ़ें : परिवारवाद">https://lagatar.in/indi-alliance-has-people-with-familialism-they-have-to-give-a-befitting-reply-in-the-elections-bhajanlal-sharma/">परिवारवाद

वाले लोग हैं इंडी गठबंधन वाले, चुनाव में करारा जवाब देना है : भजनलाल शर्मा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही