Search

 
 
 

हजारीबाग : DIG-SP ने बीट पेट्रोलिंग का किया शुभारंभ, अपराध व अवैध कारोबार पर लगेगा अंकुश

 
Hazaribagh : हजारीबाग के डीआईजी सुनील भास्कर और एसपी अरविंद सिंह ने बीट पेट्रोलिंग का शुभारंभ किया. दोनों अधिकारियों ने बाइक बीट पेट्रोलिंग को हरी झंडी दिखायी, जो शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में  जाकर जुआ समेत अन्य अवैध कार्य पर लगाम लगाने की कोशिश करेगी. हर बाइक  पैंथर, बीट पेट्रोलिंग में दो-दो पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. शहर में चोरी, जुआ अड्डा, नशाखोरी, गृहभेदन जैसे अवैध कार्यों पर अंकुश लगाना इन पुलिस कर्मियों का दायित्व होगा. साथ ही अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई करना भी है.  डीआईजी ने कहा कि अपराध और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बीट पेट्रोलिंग का शुभारंभ किया है. आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही