Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : श्रीभक्तामर महामंडल विधान की भक्ति के रंग में रंगा दिगंबर जैन मंदिर

Hazaribagh : देवाधिदेव 1008 भगवान आदिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक के शुभ अवसर पर शुक्रवार को प्रातः दोनों दिगंबर जैन मंदिर में निर्वाण लाडू एवं अन्य कार्यक्रम हुए. सर्वप्रथम प्रातः 6:30 बजे बाडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर की परिक्रमा भक्तों ने की. सुबह 7:00 श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा व आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर महामस्ताकाभिषेक कार्यक्रम हुआ. भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया. फिर भक्तामर महामंडल विधान की शुरुआत हुई. ललित अजमेरा, निर्मल गंगवाल व दिलीप अजमेरा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ श्लोक और साज से पूरा मंदिर व आसपास का माहौल भगवान की भक्ति के रंग में रंग गया. जैन महिला समाज की ओर से विधान में भक्तों ने तालियां बजाकर और झूम कर पूजा-अर्चना पूरे उमंग व उत्साह के साथ की. विधान के माध्यम से सभी की कुशलता की कामना की गई. जैन महिला समाज की अध्यक्ष व सचिव सुशीला सेठी ने बताया कि संध्या में महाआरती जाप और भक्तामर पाठ किया गया. सभी भक्तजनों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म का लाभ लिया. मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया भी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/bjp-state-president-deepak-prakash-surrendered-in-mp-mla-court-court-granted-bail/">BJP

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने MP-MLA कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने दी जमानत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही