Search

 
 
 

रामगढ़ में कोयला तस्करी रोकने गयी हजारीबाग DIG के QRT टीम पर हमला, FIR दर्ज

 
Ranchi/Ramgarh :  कोयला तस्करी रोकने गये हजारीबाग रेंज के डीआईजी की क्यूआरटी टीम पर कोयला तस्करों ने हमला किया है. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. डीआईजी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र में कोयला तस्कर अवैध कोयला की तस्करी कर रहे हैं. इसके बाद कार्रवाई करने के लिए डीआईजी ने अपनी टीम को भेजा. इसी दौरान 50 से 60 की संख्या में कोयला तस्करों ने डीआईजी की क्यूआरटी टीम पर हमला कर दिया. इस मामले में कोयला तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है और आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं इस संबंध में हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोयला का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस धंधे में जो भी लोग शामिल होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही