यूजी, पीजी व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी नामांकन जारी Hazaribagh : सत्र 2023-24 से डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और अमानत के कोर्स आईसेक्ट विश्वविद्यालय में शुरू किए गए हैं. तीन वर्षीय डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेक्निकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग व सिविल इंजीनियरिंग के लिए विश्वविद्यालय में नामांकन लिए जा रहे हैं. अमानत के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी नए सत्र से संचालित है. वहीं यूजी, पीजी व डिप्लोमा के विभिन्न कोर्सों में भी आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में नामांकन जारी है. यह जानकारी देते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि बीए, एमए के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान व अन्य ऑनर्स के साथ विद्यार्थी नामांकन करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-babulals-sankalp-yatra-in-gaon-and-dhanwar-on-september-6-preparation-started/">गिरिडीह
: गावां व धनवार में बाबूलाल की संकल्प यात्रा 6 सितंबर को, तैयारी शुरू
: बेरोजगारों को नियोजन की मांग को लेकर खेमका आउटसोर्सिंग का किया चक्का जाम [wpse_comments_template]
: गावां व धनवार में बाबूलाल की संकल्प यात्रा 6 सितंबर को, तैयारी शुरू
आईसेक्ट विश्वविद्यालय में कई व्यावसायिक कोर्स भी संचालित
वहीं बीएससी व एमएससी के अंतर्गत फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स, बॉटनी व जुलॉजी में विद्यार्थी नामांकन करा सकते हैं. डॉ गोविंद ने बताया कि इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में बीलीब, एमलीब, डीसीए, पीजीडीसीए, पीजीडीआरडी, बीजे, एमजे व योग में डिप्लोमा की पढ़ाई आईसेक्ट विश्वविद्यालय से विद्यार्थी पूरा कर सकते हैं. वहीं आईसेक्ट विश्वविद्यालय में कई व्यावसायिक कोर्स भी संचालित हैं, जिसमें बीएससी आईटी, एमएससी आईटी, बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर, बीबीए, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीपीए, एमपीए, बीएफए, एमएफए, एम इन एजुकेशन व एमए इन योगा के कोर्स हैं. इन व्यावसायिक कोर्सों में भी विद्यार्थी नामांकन कराकर पढ़ाई पूरी कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. बीकॉम व एमकॉम के लिए भी विद्यार्थी आईसेक्ट विश्वविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं. डॉ गोविंद ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय कैंपस आकर या 8252299990, 8292846702 और 8404884433 पर संपर्क कर नामांकन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-khemka-outsourcings-wheel-jammed-for-the-demand-of-employment-to-the-unemployed/">धनबाद: बेरोजगारों को नियोजन की मांग को लेकर खेमका आउटसोर्सिंग का किया चक्का जाम [wpse_comments_template]
Leave a Comment