Search

 
 
 

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी में सीधी नामांकन प्रक्रिया शुरू

 
सीयूईटी प्रवेश परीक्षा छूटे विद्यार्थियों के लिए अवसर Hazaribagh : स्नातक में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होना जरूरी कर दिया गया है. लेकिन आईसेक्ट विश्वविद्यालय सत्र 2023-24 के लिए अभ्यर्थियों को सुनहरा मौका प्रदान कर रही है. दरअसल ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश सीयूईटी की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं, वैसे विद्यार्थियों के लिए भी सीधा नामांकन आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए कराया जा सकता है. यह जानकारी आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी. उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय में फिलहाल नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ऐसे अभ्यर्थी जो किसी वजह से सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए हैं, वह भी सीधा नामांकन का लाभ उठा कर आईसेक्ट विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/decorated-bakrid-market-in-jhumra-of-hazaribagh-buyers-gathered/">हजारीबाग

के झुमरा में सजा बकरीद का बाजार, उमड़े खरीदार

विश्वविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों की होती है पढ़ाई

विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि यहां बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, बीलीब, एमलीब के अतिरिक्त मैनेजमेंट में बीबीए, पीजीडीआरडी, बीसीए, एमसीए, बीएससी आईटी, एमएससी आईटी, कृषि के क्षेत्र में बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर, पत्रकारिता में बीजेएमसी, एमजे, योग में एमए इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन योगा के साथ साथ बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स समेत अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जाती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/uuuu-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बड़े कैंपस में हर तरह की सुविधा उपलब्ध

तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में 37 एकड़ से भी अधिक भूमि मौजूद है, जिसमें छह ब्लॉक का निर्माण किया जा चुका है. मुख्य कैंपस में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कोर्सों में स्मार्ट कक्षाएं व सामान्य कक्षाएं संचालित की जा रही हैं. साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस की व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-seven-accused-of-murderous-attack-on-police-sent-to-jail/">लातेहार

: पुलिस पर जानलेवा हमला करने के सात आरोपी भेजे गये जेल

आधुनिक तरीके से होती है पढ़ाई, प्लेसमेंट की भी सुविधा

आईसेक्ट विश्वविद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है. विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड के जरिए स्मार्ट क्लासेज भी चलाए जाते हैं. आधुनिक लाइब्रेरी, प्रयोगशाला व अनुकूल वातावरण है. विश्वविद्यालय में समय-समय पर निःशुल्क करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट की सुविधा भी विद्यार्थियों को मुहैया कराई जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही