Search

हजारीबाग : दिव्यांग महिला का बारिश में गिरा घर, मदद की गुहार समेत 2 खबरें

Chauparaan: चौपारण प्रखंड के करमा पंचायत के गांव असनाचुआं की दिव्यांग महिला शांति देवी का घर बारिश में गिर गया. घर गिरने की जानकारी मुखिया देवंती देवी को देते हुए पीड़िता शांति देवी ने मदद की गुहार लगाई. इस पर मुखिया देवंती देवी ने कहा कि पीएम आवास की सूची में उसका नाम नहीं है. वहीं दिव्यांग शांति देवी ने कहा कि दो वर्ष पूर्व 2021 में घर में आग लग गयी थी. इससे 50 हजार रुपया का नुकसान हुआ था. तब पीड़ित दिव्यांग शांति ने मुखिया राजदेव यादव से मदद की गुहार लगाई थी. मुखिया ने हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया था. लेकिन आज तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला. पीड़िता ने कहा कि हल्की बारिश में घर गिर गया. दिव्यांग शांति देवी पति अपने पति हुलास यादव, बेटी सोनम कुमारी, रूपा कुमारी, बेटा चंदन कुमार को लेकर परेशान है. आखिर वे अपना सिर कहां छिपाये. कौन उसकी मदद को आगे आयेगा. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-conspiracy-to-defame-contractors-working-in-bsl-association/">बोकारो

: बीएसएल में कार्यरत ठेकेदारों को बदनाम करने की साजिश- एसोसिएशन
दूसरी खबर

तिलेश्वर साहू सेना की मानगढ़ में बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/25rc_m_254_25092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Chauparaan:  चौपारण मे तिलेश्वर साहू सेना की गांव मानगढ़ में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के क रूप में तिलेश्वर साहू सेना सुप्रीमो अरूण साहू उपस्थित थे. अरुण साहू को पौधा देकर स्वागत किया गया. मौके पर अरूण साहू ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के प्राण वायु हैं. ये हमें सदैव शुद्ध हवा प्रदान करते हैं. बैठक में संगठन के मूल विचारों पर विस्तृत चर्चा की और बरही विस में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. मौके पर बरही प्रखंड उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रकाश दास, मीडिया प्रभारी बबलू साहू, उदय दांगी, सीताराम ठाकुर, मो खुर्शीद, कृश कुशवाहा, शुभम पांडेय, बालेश्वर साव, मो इमरान, मुस्ताक आलम, बैजनाथ दांगी, घनश्याम दांगी, खिरोधर साव, तसब्बुर आलम, दीपक दांगी, रामस्वरूप दांगी, चरण महतो, मो बब्बर शाह, नेमधारी पांडेय, राजकुमार गुप्ता, रामदास चंद्रवंशी, नितेश कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, राहुल पांडेय, अनिल राणा, चंदन चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी सहित कई समर्थक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-teacher-felicitation-ceremony-at-tender-heart-school-on-manju-gargis-birthday-governor-will-honour/">रांची

: मंजू गार्गी के जन्मदिन पर टेंडर हार्ट स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह, राज्यपाल करेंगे सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//