Search

 
 
 

हजारीबाग : जीवन में हमेशा अनुशासन बनाए रखना चाहिए - प्रधानाचार्या

 
Hazaribagh: मार्खम कॉलेज के विवेकानंद सभागार में बीसीए विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को छठे सेमेस्टर (सत्र 2021-24) के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ संध्या प्रेम ने अपने आशीर्वचन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदार रहते हुए सतत संघर्ष शील एवं प्रयत्नशील रहना चाहिए, जिससे जीवन के विभिन्न स्तरों पर अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सके. उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में हमेशा अनुशासन बनाए रखने की बात कही. बीसीए विभाग के समन्वयक डॉ. अजीत कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा अपनी अभिरूचि के साथ अपने प्रत्येक क्षण का सद्उपयोग करना चाहिए. इससे आसानी से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. आयोजित कार्यक्रम में बीसीए विभाग के सेमेस्टर एक और तीन के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम और गीत-संगीत भी प्रस्तुत किए. इस अवसर पर बीसीए विभाग के समन्वयक डॉ अजीत कुमार तिवारी, बीसीए विभाग के शिक्षक रणधीर कुमार, शिक्षिका चंदा प्रसाद, बीएमएलटी विभाग की शिक्षिका डॉ शालिनी कुमारी, बीजेएमसी विभाग के शिक्षक नवजीत शाहदेव, बीबीए विभाग के शिक्षक मो. सज्जाद आलम, बी लिब साइंस की शिक्षिका आरती कुमारी समेत वोकेशनल विभाग के शिक्षकेत्तर कर्मचारी व बीसीए विभाग के विद्यार्थीगण उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/102.jpg"

alt="हजारीबाग 2" width="600" height="400" />   इसे भी पढ़ें- पलामू:">https://lagatar.in/case-registered-in-patan-police-station-regarding-electricity-theft/">पलामू:

बिजली चोरी मामले में पाटन थाना में केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही