Search

हजारीबाग : जदयू की बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर चर्चा

कार्यकर्ताओं को दी गई नई जिम्मेदारी, सदस्यों से बारी-बारी लिए गए सुझाव खाली पदों पर नामों की घोषणा, 15 फरवरी तक सदस्यता अभियान पूरा करने का लक्ष्य Hazaribagh : डीवीसी गेस्ट हाउस में जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के जिला कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रभुदयाल कुशवाहा एवं संचालन महासचिव प्रेमचंद राम ने किया. इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की सदस्यता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया. इस संदर्भ में सभी सदस्यों से बारी-बारी सुझाव लिए गए. उसे जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया एवं विचार कर सभी सदस्यों को कार्य संबंधी निर्देश दिया. सदस्यों की ओर से नगर अध्यक्ष के लिए यासीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी के लिए राजू खंडेलवाल और जिला सचिव के लिए नजर उल्लाह अंसारी के नाम का प्रस्ताव आया. उसे सर्वसम्मति से पारित कर खाली पदों पर नामों की घोषणा कर दी गई. इसे भी पढ़ें:राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-ends-on-monday-public-meeting-in-srinagar-invitation-to-21-parties-tmc-sp-tdp-will-stay-away/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन सोमवार को, श्रीनगर में जनसभा, 21 दलों को आमंत्रण, TMC, SP,TDP रहेंगे दूर

बैठक में ये रहे मौजूद

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर सभी वार्डों में समिति गठित कर वार्ड अध्यक्ष की घोषणा कर कार्यसमिति को सूचित करने का निर्देश दिया गया. उपस्थित सदस्यों को सदस्यता रसीद वितरण कर 15 फरवरी तक निश्चित रूप से सदस्य बनाकर जमा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से विशेष आमंत्रित सदस्य जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, सह प्रवक्ता राकेश ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ से खुशबू कुमारी, जिला सचिव मामून रशीद, इचाक प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर ठाकुर, अयोध्या मेहता, सदर प्रखंड अध्यक्ष रंजन प्रसाद, तबारक हुसैन, शेखर प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:पुलिस">https://lagatar.in/patratu-clash-is-the-result-of-police-negligence-pratul-shahdev/">पुलिस

की लापरवाही का नतीजा है पतरातू झड़प : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp