Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : संस्कार भारती की बैठक में विभिन्न सांगठनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श

Hazaribagh : बसंत आगाशे स्मृति भवन हजारीबाग में रविवार को संस्कार भारती की बैठक कुमार केशव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार अंकन थे. बैठक में कुमार केशव ने सत्र 2022-23 के दौरान संस्कार भारती की ओर से किए गए कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी. संरक्षिका डॉ शोभा सहाय ने संस्कार भारती के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. संरक्षक राधेश्याम सिन्हा ने संगठन में निहित गूढ़ तत्वों की जानकारी दी. अंत में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार अंकन ने सभी विधाओं से संबंधित सदस्यों से बारी-बारी से उनके ओर से पिछले सत्र में किए गए और नए सत्र में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली तथा उन्हें महत्वपूर्ण सुझाव दिए. साथ ही उन्होंने जिला मंत्री राकेश रंजन को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का सुझाव दिया. इसे भी पढ़ें :किशोरगंज">https://lagatar.in/6-accused-arrested-in-kishoreganj-firing-case-loaded-pistol-seized/">किशोरगंज

में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल जब्त

झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2023 के पोस्टर का विमोचन

अंत में डॉ सुशील कुमार अंकन ने चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2023 के पोस्टर का विमोचन हजारीबाग के फिल्म निर्माताओं, फिल्म से जुड़े लोगों तथा संस्कार भारती के सदस्यों की उपस्थिति में किया. मंच संचालन लोककला प्रमुख संजय कुमार तिवारी ने किया. इस कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास कुमार वर्मा, विभाग प्रमुख शंकर चंद्र पाठक, वरिष्ठ सदस्य अखौरी वीणा प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ केके गुप्ता व अनिल पृथ्वी, सह सचिव राजीव झा व प्रेम प्रसाद राणा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनीत जैन व किशोर प्रसाद सिन्हा, नाट्य विधा से प्रवीण कुमार जयसवाल, तापस चक्रवर्ती, अमरेंद्र विद्यार्थी, अमरकांत राय, मनोज कुमार, संगीत विधा से संतोष कुमार गुप्ता, सुनील कुमार सोनी, अमित कुमार, साहित्य विधा से पूजा प्रणिता राय, अनंत ज्ञान, चित्रकला प्रमुख संजय कुमार के अतिरिक्त कई अन्य कलाकारों की उपस्थिति रही. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-accused-arrested-for-killing-couple-in-land-dispute-went-to-jail/">चाईबासा

: जमीन विवाद में दंपति की हत्या करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार, गये जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही