Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: गंदगी से बढ़े बीमारी, स्वच्छता की करो तैयारी का नारा हुआ बुलंद

Hazaribagh : हजारीबाग में गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई.  रैली में एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने ``गंदगी से बढ़े बीमारी, स्वच्छता की करो तैयारी" के नारे लगाये. साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया. एनएसएस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए. वहीं मुकुंदगंज चौक से नउवाडीह बस्ती तक सफाई अभियान चलाया गया. विभिन्न जगहों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि हमें घर व आसपास सफाई रखनी चाहिए. आसपास जमा गंदगी से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वच्छता अपनाकर कई संक्रमणों से बच सकते हैं. स्वच्छता से अच्छे स्वास्थ्य के साथ हमें साफ वातावरण भी मिलता है. इससे तन और मन प्रफुल्लित होता है. इसलिए सभी को आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करना चाहिए. इस अभियान का नेतृत्व एनएसएस समन्वयक एसएस मैती, गुलशन कुमार और जगेश्वर रजक ने किया. इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sanghvis-murder-or-suicide-in-trinity-garden-police-unable-to-tell/">धनबाद:

ट्रिनिटी गार्डन में संघवी की हत्या या आत्महत्या, नहीं बता पा रही पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही