Vishnugarh : विष्णुगढ़ की नागी पंचायत के जमनीजरा में डीवीसी विस्थापितों की बैठक दौलत महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विस्थापितों की समस्या एवं अधिकारों की चर्चा की गई. इसमें कुसुंभा के मुखिया दुलारचंद पटेल ने कहा कि डीवीसी का गठन देश के विकास में योगदान के लिए किया गया था. लेकिन पदाधिकारी इसे अपनी निजी कंपनी की तरह चला रही है जिसका केवल एक ही उद्देश्य धन अर्जित करना है. विस्थापित युवा महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही ने कहा कि डीवीसी अपने सामाजिक दायित्व का नकाब पहन कर व्यापार कर रही है. वहीं सुरेश राम ने कहा कि प्रबंधन विस्थापितों को भटकाने का कार्य कर रही है. विस्थापित हित को दरकिनार कर स्वार्थ हित में लगी है. जबकि पनवा देवी ने कहा कि डीवीसी पहले यहां के विस्थापितों को पीने का पानी दे, उसके बाद झारखंड सरकार को पानी बेचने का कार्य करे. इसे भी पढ़ें :
धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-a-ban-on-manual-cleaning-of-safety-tanks-across-the-country-so-why-not-in-bhuli/">धनबाद
: देश भर में सेफ्टी टैंक की मैनुअली सफाई पर है रोक तो भूली में क्यों नहीं “डीवीसी पदाधिकारी नहीं सुनते हैं समस्या”
वीणा देवी ने कहा कि डीवीसी के पदाधिकारी विस्थापितों की समस्या नहीं सुनते हैं, तो विस्थापित एक हो कर लड़ेंगे और डैम का पानी रोकने का काम करेंगे. बैठक में मंच संचालन विनोद महतो ने किया. बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, जागेश्वर कुमार, रवि कुमार महतो, सरयू महतो, मनोज महतो , बिशनी देवी, कलबतिया देवी, मंगर सिंह, हिरामन कुमार, श्रवण सिंह समेत कई विस्थापित मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :
आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-due-to-the-negligence-of-the-transporter-food-grains-are-not-reaching-on-time/">आदित्यपुर
: ट्रांसपोर्टर की लापरवाही से समय पर नहीं पहुंच रहा खाद्यान्न [wpse_comments_template]
Leave a Comment