Search

 
 
 

हजारीबागः चट्टी बारियातू प्रजेक्ट के विस्थापित रैयतों को मिली बेल, रिहा

चट्टी बारियातू कोयला खनन परियोजना के विस्थापित रैयतों को कोर्ट से 8 दिन में जमानत मिल गई है. विवाद व हंगामा के बाद दर्ज मामलों में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था. शनिवार को जमानत मिलने के बाद सभी रैयत जेल से बाहर आ गए.
 

जेल से छूटते ही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से की मुलाकात


Hazaribagh : हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी बारियातू कोयला खनन परियोजना के विस्थापित रैयतों को कोर्ट से 8 दिन में जमानत मिल गई है. विवाद व हंगामा के बाद दर्ज मामलों में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था. शनिवार को जमानत मिलने के बाद सभी रैयत जेल से बाहर आ गए.

 

जेल से रिहा होते ही विस्थापित रैयत सीधे पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास पहुंचे और इस न्यायिक लड़ाई में सहयोग के लिए आभार जताया. जेल से छूटे ग्रामीणों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे. उन्हीं के प्रयासों से वे होली से पहले जेल से बाहर आ सके.

 

इस मौके पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मीडिया में यह बयान दिया गया था कि पुलिस ने योगेंद्र साव व निर्मला देवी को छोड़कर बाकी सभी को जेल भेज दिया. लेकिन वास्तविकता इससे अलग है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के दिन कुछ ग्रामीणों को साजिश के तहत दूसरी जगह रखकर गुपचुप तरीके से जेल भेजा गया, अन्यथा उनकी गिरफ्तारी नहीं होने दी जाती.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही