Search

 
 
 

हजारीबाग : स्कूली बच्चों के बीच पोशाक और शैक्षिक किट का वितरण

 
Barkatha: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत झुरझुरी के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सक्रेज में स्कूली बच्चों के बीच झामुमो नेता प्रमोद गुप्ता, प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजय यादव,सचिव कैलाश पासवान,भीम आर्मी अध्यक्ष प्रमोद रविदास ने संयुक्त रूप से पोशाक बांटे. 50 सेट पहली और दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं को 2 सेट पोशाक, एक स्वेटर, जूता-मौजा और शैक्षिक किट का वितरण किया गया. इसके अलावे कक्षा तीसरी से आठवें वर्ग के सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को एक-एक शैक्षणिक कीट बांटे गये. इस शैक्षणिक कीट में एक स्टोनबोक्स, पांच सेट कलम और पैंसिल-रबड़-कटर दिये गये. स्कूली कीट वितरण में प्रबंधन समिति के सदस्य अनिल दास, विजय दास, जीतू मांझी, शिक्षक स्वामी तीर्थनाथ सिंह,राजेश्वर प्रसाद, पंकज सिन्हा, कुंती देवी, संकुल साधन सेवी आनंद पांडेय, एफएल के फील्ड कोऑर्डिनेटर विकास राजन, अभिभावक संजू देवी, सविता देवी और सोनिया देवी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-राज्यसभा">https://lagatar.in/big-relief-to-rajya-sabha-mp-deepak-prakash-from-high-court/">राज्यसभा

सांसद दीपक प्रकाश को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही