Search

 
 
 

हजारीबाग : रोजेदारों के बीच तरबूज-लूंगी का वितरण, यूथ विंग ने की पहल

 
Hazaribagh: जिले के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग ने शनिवार देर शाम सरदार चौक के मजार के समीप रमजान माह में दूसरी बार रोजेदारों के बीच तरबूज एवं लूंगी का वितरण किया. बता दें कि हजारीबाग यूथ विंग यह सेवा कार्य पिछले 2 वर्षों से निरंतर रूप से करता आ रहा है. मोहर्रम में भी संस्था ने सेवा प्रदान की थी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस कार्य से प्रभावित होकर हजारीबाग यूथ विंग की सराहना की. वहीं हजारीबाग यूथ विंग प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के बड़ा बाजार चौक डिश टीवी ऑफिस के समीप 251 किलो लड्डू महा भोग का वितरण करेगी. इसमें एकमात्र लड्डू सवा पांच किलो का बनाया जाएगा जो महावीर स्थान स्थित प्रभु श्री राम को भोग लगाया जाएगा. कार्यक्रम मं. संयोजक अभिषेक पांडे एवं प्रभारी गुंजन मद्धेशिया अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं. मौके पर चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग हर धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता करती है. आने वाले विभिन्न त्योहारों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि रामनवमी पर लगातार तीसरे वर्ष संस्था भव्य लड्डू महा भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसे भी पढ़ें-नशामुक्त">https://lagatar.in/take-resolution-for-drug-free-ram-navami-prashant-pradhan/">नशामुक्त

रामनवमी का लें संकल्प : प्रशांत प्रधान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही