Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सरकारी योजनाओं के प्रति जिला प्रशासन ग्रामीणों को करेगा जागरूक

Advertisement
Advertisement
जिला जनसंपर्क विभाग ने तैयार किया कला दल, नुक्कड़ नाटक के जरिए छह जुलाई से शुरू होगा प्रचार-प्रसार कार्यक्रम अधिकारियों ने दलनायकों को दिया प्रशिक्षण Hazaribagh : सरकारी योजनाओं के प्रति जिला प्रशासन ग्रामीणों को जागरूक करेगा. इसके लिए जिला जनसंपर्क विभाग ने कला दल तैयार किया है. नुक्कड़ नाटक के जरिए छह जुलाई से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शुरू होगा. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव की अध्यक्षता में दलनायकों को प्रशिक्षित किया गया है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने विभिन्न कलादलों के दलनायक को सरकार की योजनाओं और वर्तमान में विभिन्न विभागों से संचालित अभियानों के प्रचार-प्रसार की महत्ता बताई. इस दौरान समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जेवियर मिंज और स्वास्थ्य विभाग से जिला बीवीडी को-ऑर्डिनेटर ने अपने-अपने विभागों की महत्त्वपूर्ण योजनाओं के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से बताया. समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना आदि के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया. स्वास्थ्य विभाग के जिला बीवीडी को-ऑर्डिनेटर ने मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व अन्य जल जनित बीमारियों से सुरक्षा व उनके बचाव से संबंधित आवश्यक कदमों को बारीकी से बताया. वहीं सांख्यिकी पदाधिकारी ने वर्तमान में पूरे देश भर में चल रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के निबंधन की प्रक्रियाओं तथा उनके अड़चनों के निवारण के विभिन्न अव्यवों से कलादलों को अवगत कराया. इन्हीं जानकारियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/big-relief-to-suspended-ias-pooja-singhals-husband-abhishek-sc-grants-anticipatory-bail-facility/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक को बड़ी राहत, SC ने दी अग्रिम जमानत की सुविधा
जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि छह जुलाई से प्रारंभ हो रहे प्रचार-प्रसार अभियान के प्रथम चरण में आठ कला दलों की ओर से जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और हाट-बाजारों में जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा. डीपीआरओ ने बताया कि इस कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया. साथ ही सरकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया गया. कलाकार गीत व नाट्य कला के माध्यम से आम लोगों को सरकार के विशेष अभियान के साथ-साथ नियमित योजनाओं की भी जानकारी देंगे. इनमें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, बिजली बिल ब्याज माफी योजना, राशन कार्ड संबंधी योजनाएं आदि शामिल है. उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में बल मिलेगा. इस कार्यक्रम में एपीआरओ परिमल कुमार, एसएमपीओ मोनिका भारती, जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी तथा विभिन्न कलादलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : न">https://lagatar.in/no-permission-no-notice-made-the-tribal-family-homeless-overnight/">न

परमिशन, न कोई नोटिस, रातों-रात बेघर कर दिया आदिवासी महिला को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही