Search

 
 
 

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हजारीबाग जिला कमेटी भंग, 20 अक्तूबर को होगा पुनर्गठन

 
30 अक्तूबर को रांची के विधानसभा सभागार में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सभा : विकास राणा Hazaribagh : झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की कोर कमेटी की बैठक समन्वयक यदु राणा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई. इस बैठक में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हजारीबाग जिला कमेटी को भंग करने के निर्णय पर सर्वसम्मति से सहमति बनी. हजारीबाग विश्वकर्मा समाज की जिला कमेटी को भंग करते हुए निर्णय लिया गया कि 20 अक्तूबर को कोर कमेटी की बैठक कर जिला कमेटी का गठन किया जाएगा. बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष विकास कुमार राणा ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में विश्वकर्मा समाज को मजबूत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :हाइवा">https://lagatar.in/haiva-associations-indefinite-strike-continues-for-the-second-day-including-three-news-from-koderma/">हाइवा

एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी समेत कोडरमा की तीन खबरें

30 अक्टूबर को प्रतिनिधि सभा, पूरे राज्य से पदाधिकारी होंगे शामिल

30 अक्तूबर को रांची के विधानसभा सभागार में विश्वकर्मा समाज की प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया जाएगा. इसमें पूरे झारखंड के सभी 24 जिले से विश्वकर्मा समाज के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी शामिल होंगे. कोर कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से विश्वकर्मा समाज के उमेश राणा, मनोज सागर राणा, महावीर राणा, उदय कुमार राणा आदि मौजूद थे. जिला कमेटी भंग करने की फोन से सहमति देने वालों में कोर कमेटी के सदस्य संजय लाल राणा, प्रो. बसंत नारायण, अशोक राणा, दिलचन्द राणा आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-congress-leader-santosh-yadav-accused-of-money-fraud-flower-seller-sitting-on-strike/">कोडरमा

: कांग्रेस नेता संतोष यादव पर पैसा ठगी का आरोप, धरने पर बैठा फूल बेचने वाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही