Search

 
 
 

हजारीबाग: जिला स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न, सदर और पदमा बनी विजेता

 
Hazaribagh: न्यू स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसका आयोजन खेलकूद एवं युवा निदेशालय झारखंड ने किया. इसमें आयु वर्ग अंडर-15 और 17 बालक वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग के पांच प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया. इसमें सदर, डाड़ी, बरही, चुरचू और पदमा प्रखंड शामिल हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी हजारीबाग एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक संत रॉबर्ट विद्यालय फादर रेमंड व महासचिव एथलेटिक एसोसिएशन वीरेंद्र कुमार ने किया. प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर- 15 बालक वर्ग में चूरचू बनाम डाड़ी प्रखंड के बीच हुआ. इसमें चुरचू प्रखंड 4-0 से विजयी हुआ. दूसरा मैच अंडर 17 बालक वर्ग में सदर प्रखंड बनाम डाड़ी प्रखंड के बीच हुआ. इसमें सदर प्रखंड 5-0 से जीता. तीसरा मैच बालिका वर्ग में बरही प्रखंड बनम सदर प्रखंड के बीच हुआ. जिसमें सदर प्रखंड 5-0 से विजयी हुआ. पहला फाइनल मैच अंडर-15 बालक वर्ग में प्रखंड के बीच हुआ. इसमें सदर प्रखंड बनाम चुरचू प्रखंड के बीच हुआ. इसमें सदर 2-0 से विजेता घोषित हुआ. दूसरा फाइनल अंडर-17 बालक वर्ग में इसे भी पढ़ें- ताइवान">https://lagatar.in/partha-singh-of-ranchi-came-into-limelight-in-the-field-of-athletics-in-taiwan/">ताइवान

में एथलेटिक्स के क्षेत्र में सुर्खियों में आया रांची का पार्थ सिंह
पदमा बनाम सदर प्रखंड के बीच हुआ. इसमें पदमा 3-1 से विजयी हुआ. तीसरा फाइनल मैच बालिका अंडर-17 वर्ग में सदर प्रखंड बनाम पदमा के बीच हुआ. इसमें पदमा प्रखंड 1-0 से विजयी हुआ. प्रतियोगिता के सभी मैच नॉक आउट पद्धति से किया गया. विजेता टीम सिमडेगा में सात अगस्त से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य भूमिका कुलेश्वर गोप, कुंदन कुजूर, संदीप कुमार, ललित उरांव और शेखर कुमार की रही. इसे भी पढ़ें- जगदीप">https://lagatar.in/nda-candidate-jagdeep-dhankhar-will-be-the-new-vice-president-of-the-country-defeating-margaret-alva-of-the-opposition/">जगदीप

धनखड़ होंगे देश के नये उपराष्ट्रपति, विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को हराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही